इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला सिर के ऊपर से निकला पहिया परिवार के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

जनपद इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र में आज शाम को आगरा-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मानिकपुर मोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ। ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान जावेद उर्फ भुरे (35) के रूप में हुई है। वह करीब 10 वर्षों से नॉर्दर्न तहसील के पास स्थित कांशी राम कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था और कबाड़ की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
भुगतान लेने जा रहा था जावेद

बताया गया कि जावेद बाइक से जसवन्तनगर से पक्का बाग-मानिकपुर मोड़ स्थित कबाड़ व्यापारी आकाश के यहां भुगतान लेने जा रहा था। इसी दौरान सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के सामने एक ई-रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जावेद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार हादसे के समय जावेद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी पीछे से बाइक से आ रहे पंकज पुत्र विनोद ने पुलिस और परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। जावेद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी राबिया बेगम और चार बेटियां अलसिफा, आयत, अलीशा और मायसा हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें