इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

इटावा में एसएसपी कार्यालय के सामने महिला ने खाया जहरीला पदार्थ शिक्षक पर शादी का झांसा देकर उत्पीड़न का आरोप गिरफ्तारी न होने से उठाया आत्मघाती कदम

इटावा में शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक साथ रखने, शोषण करने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी कार्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे महिला अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान उसने जहरीले पदार्थ की पुड़िया निकालकर खाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने उसके हाथ से पुड़िया छीन ली, लेकिन तब तक कुछ पदार्थ उसके मुंह में जा चुका था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

महिला के अनुसार, वर्ष 2013 में उसकी शादी हुई थी। वर्ष 2014 में पति की मृत्यु के बाद बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई। इसके बाद उसने एक निजी अस्पताल में नौकरी शुरू कर दी। महिला का दावा है कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान सरकारी स्कूल के शिक्षक अरुण कुमार और उसके परिवार से हुई।

महिला ने आरोप लगाया कि अरुण कुमार ने उसकी मांग भरकर शादी करने का दावा किया और बाद में सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह करीब डेढ़ साल तक उसे अपने साथ रखता रहा। महिला ने इस दौरान शोषण किए जाने का भी आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि जब उसने सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसने सोने की चेन, अंगूठियां और झुमके छीनने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिए जाने का दावा किया गया है।

एफआईआर के बाद गिरफ्तारी न होने का आरोप

महिला के अनुसार, मामले में 19 तारीख को एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने आरोपी पक्ष पर उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि लगातार तनाव के चलते तीन दिन पहले उसने घर पर भी फांसी लगाने का प्रयास किया था।

मंगलवार को शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर दिया।

चकरनगर क्षेत्र में तैनात है आरोपी शिक्षक

महिला के अनुसार आरोपी अरुण कुमार चकरनगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी की गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला को अस्पताल लाया गया था। उसका उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें