इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा इटावा डीएफओ विकास नायक और चालक देवांश की मौत तीन घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा-फिरोजाबाद सीमा से लगे नगला खंगार थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 69 के पास तेज रफ्तार XUV-700 और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी डीएफओ विकास नायक और उनके चालक देवांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान के नागौर निवासी 36 वर्षीय विकास नायक अपनी XUV-700 से लखनऊ से नोएडा की ओर जा रहे थे। वाहन में उनके साथ 25 वर्षीय चालक देवांश और 65 वर्षीय केशवती पत्नी जगदीश सिंह भी सवार थीं। नगला खंगार थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 69 के पास उनकी XUV-700 की सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास नायक और उनके चालक देवांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केशवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वहीं स्कॉर्पियो में राजारहाट, उत्तर कोलकाता निवासी 61 वर्षीय डेविड ब्रेन डिसूजा और उनकी 59 वर्षीय पत्नी ममता डिसूजा सवार थीं। दोनों गुरुग्राम से लखनऊ की ओर जा रहे थे। हादसे में दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

डीएफओ की मौत से वन विभाग में शोक

जिला वन अधिकारी विकास नायक की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना से संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई।

हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। दुर्घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें