इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

SIR के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस इटावा में सीईसी ज्ञानेश कुमार का नगर पालिका चौराहे पर पुतला फूंक कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय के निर्देशन पर जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा उठायें गये देश व्यापी आन्दोलन के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के SIR पर वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चौराहे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर जलाकर जमकर प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगायें। इस बीच पुलिस व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नोंक-झोंक भी हुई। लेकिन बहादुर कांग्रेसियों ने पुतला फूंक ही दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक वोट चोरी करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व अध्यक्ष पल्लव दुबे एडवोकेट, अरुण यादव, कोमल सिंह कुशवाह, प्रशान्त तिवारी, अम्बूज त्रिपाठी, सतीश नागर, नसरेन्द्र यादव, सरवर अली, आशीष यादव, इंतखाब आलम व कांग्रेस प्रवक्ता प्रेरणा जोबेरी आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लेकिन पीडीए का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कांग्रेसियों में संघर्ष करने की क्षमता है।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें