इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

सड़क हादसे में घायल सीओ नरेंद्र सिंह की मौत सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान तोड़ा दम

इटावा जनपद के शनिवार को थाना ऊसराहार क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए सीओ नरेंद्र सिंह की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीओ नरेंद्र सिंह मूल रूप से नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रमोशन के बाद सीओ बनने पर उनकी पहली पोस्टिंग बाराबंकी में हुई थी। सड़क हादसे में उनके घायल होने की सूचना के बाद से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

सीओ की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें