
जनपद इटावा के थाना इकदिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय कुख्यात पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 135.77 ग्राम सोना, 1 किलो 321 ग्राम चांदी के बिस्कुट, 307 ग्राम चांदी के आभूषण, 32 हजार रुपये नकद, एक लक्जरी एसयूवी कार और दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बदायूं जनपद के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी समेत अन्य मामलों के दर्जनों मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

यह कार्रवाई एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओजी एवं सर्विलांस टीम और इकदिल पुलिस की संयुक्त टीम ने की। कार्रवाई में इकदिल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक मंजीत दयाल, उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल, उपनिरीक्षक रंजन लाल समेत पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई पर एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064