सैफई पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव को बताया व्यक्तिगत मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी व खड़गे के बयानों पर भड़के इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा

बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने किए बजरंगबली के दर्शन

बुढ़वा मंगल पर्व के पावन अवसर पर शहर के प्रधान डाकघर के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मीठी पूड़ी और बेसन की बूंदी का भोग लगाकर हनुमान जी से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पर्व को लेकर मंदिर को भव्य विद्युत झालरों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया।

इसके साथ ही प्रसिद्ध पिलुआ वाले मंदिर, जुगरामऊ और पड़राया वाले हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। विभिन्न मंदिरों में अखंड रामायण और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी किया गया।

भीम के अहंकार से जुड़ी है मान्यता

मान्यता है कि महाभारत काल में कुंती पुत्र भीमसेन को अपने बल पर अहंकार हो गया था। उनके इस अहंकार को दूर करने के लिए हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप धारण किया। मार्ग में लेटे हनुमान जी की पूंछ को भीमसेन अपनी पूरी शक्ति लगाने के बावजूद नहीं हटा सके। इसके बाद उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ और समझ आया कि वास्तविक शक्ति के साथ विनम्रता भी आवश्यक है। हनुमान जी के इसी वृद्ध स्वरूप के स्मरण और पूजन से इस पर्व को ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जाना जाता है।

इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया तथा भक्ति भाव से जयकारे लगाए।

॥ संकट कटै मिटे सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
॥ जय जय जय हनुमान गोसाईं।
कृपा करो गुरुदेव की नाईं॥

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें