इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

SIR पर शिवपाल सिंह यादव का मुख्य चुनाव आयोग पर हमला बोले- मतदाताओं के वोट काटना संविधान पर सीधा प्रहार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने SIR मुद्दे पर अपने निजी आवास पर एक इंटरव्यू के दौरान SIR मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के लाखों वोट काटे गये। यह सब अधिकारी भाजपा के इशारे पर मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार द्वारा पूरे देश में कटवायें जा रहें हैं। उन्होंने वोट चोरी के मामले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मतदाताओं के वोट चोरी करना संविधान पर सीधा हमला हैं यह सब भाजपा के इशारे पर कर रहे हैं। जब दो चुनाव आयुक्तों सुखवीर सिंह संधू व विवेक जोशी ने इनका विरोध करते हुए 14 बार आपत्ति दर्ज कराई थी। इन्हें संविधान के CEC पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पूरे प्रदेश में अन्य प्रान्तों की तरह करोड़ों मतदाताओं के वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहती। जनता इनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पीडीए के साथी कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं तथा सपा सुप्रीमों श्री अखिलेश यादव की रायबरेली रैली पर कांग्रेसी नेताओं को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। संसद में श्री राहुल गांधी का हमेशा अखिलेश यादव ने साथ देकर जनता के मुद्दों पर हमेशा साथ दिया। इसलिए आने वाले 2027 चुनाव में त्रस्त जनता भाजपा को हराकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें