
इटावा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलरई पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितंबर को थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला तौर के समीप मिट्टी के टीले से अवैध खनन किए जाने की सूचना पुलिस और खनन विभाग को मिली।
सूचना पर थाना बलरई पुलिस बल तथा खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मौके पर जेसीबी मशीन से बड़े क्षेत्र में मिट्टी के टीले का खनन किया जाना पाया गया।
मामले में खनन विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064