इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चार्टर्ड विमान से सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दानिश अंसारी की टिप्पणियों से जुड़े सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के लिए जिस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और जिस तरह का आचरण किया गया, वह एक बुजुर्ग के प्रति शोभनीय नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस जनता की अदालत में सफल नहीं हो पा रही: केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता की अदालत में सफल नहीं हो पा रही है, इसलिए उसके नेता गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की टिप्पणियों का जवाब गाली से नहीं देगी, बल्कि जनता कांग्रेस को चुनाव में जवाब देगी।

सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान से जुड़े सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी आजम खान के पास जाती है तो कभी मौलाना बुखारी के पास। उनके मुताबिक, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विपक्षी दलों को चुनाव में हराने का किया दावा

असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव और ओवैसी दोनों भाजपा के विरोधी हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को भी भाजपा का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव में इन सभी विरोधियों को हराएगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इन बयानों के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें