भाजपा के चर्चित गोंडा के पूर्व बाहुबली सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का क्षत्रिय स्वामी मानी मंच इटावा द्वारा पुलिस लाइन के पास स्थित वृन्दावन गार्डन में आयोजित दशहरा मिलन समारोह पर आने के दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस बीच समारोह स्थल पर बोलते हुए कहा कि 2027 का चुनाव बड़ा रोमांचक होगा। उन्होंने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आजम खां से पहले मिलना चाहिए था तथा अखिलेश यादव उनकी बात मानें तो प्रदेश में कांग्रेस को गठबंधन के तौर पर सिर्फ 25 सीट दे तथा उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज योगी जी का पिछलग्गू नहीं हैं। आपको बताते चलें यह वही ब्रजभूषण शरण सिंह है। जहां कुछ वर्ष पूर्व हमारे देश की महिला पहलवान खिलाड़ियों ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में सरकार पर दबाव बनाने के लिए कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। यह ओलंपिक कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष थे। उनके इस बयानों से राजनीतिक हलचल तेज हो गई

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064