इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यालय में स्वगीर्य डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, संगोष्ठी में व्यक्त किए विचार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वगीर्य डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संगोष्ठी आयोजित कर डॉ. कलाम के जीवन, व्यक्तित्व, देश के प्रति उनके योगदान और विचारों पर चर्चा की गई।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, सादगी और समर्पण से देश-दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पल्लव दुबे एडवोकेट, प्रशांत तिवारी, अंबुज त्रिपाठी, कोमल सिंह कुशवाह, अरुण यादव, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेरणा जोबेरी, कमलेश वर्मा, अनुराग करण, प्रेमकिशोर द्विवेदी, संजय दोहरे और विष्णुकांत मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

सादगी और समर्पण की मिसाल थे डॉ. कलाम

आपको बताते चलें कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। साधारण परिवार में जन्मे डॉ. कलाम ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। भारत के मिसाइल एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों में उनके योगदान के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से पहचान मिली। 25 जुलाई 2002 को भाजपा और कांग्रेस के समर्थन से उन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी, शिक्षा और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा। 27 जुलाई 2015 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने डॉ. कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें