इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग इटावा में जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में लगाई आग पत्नी-बच्चों संग खुले आसमान के नीचे आया परिवार इटावा में 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार लवेदी पुलिस ने दबोचा युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा शव लेकर इटावा कोतवाली पहुंचे हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश चार गिरफ्तार

एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को लालच देकर साइबर ठगी करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का इटावा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन, 42 एटीएम/डेबिट कार्ड, छह सिम कार्ड, एक लैपटॉप, बैंक खातों की पासबुक, चेकबुक, पहचान संबंधी दस्तावेज और लेन-देन के विवरण वाले तीन रजिस्टर बरामद किए हैं। इसके अलावा एक थार और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को अंबेडकर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों को हार-जीत पर दांव लगाने का लालच देते थे। इसके साथ ही कमीशन का प्रलोभन देकर लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल कर कथित तौर पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था। पुलिस के अनुसार, इसी रकम से वाहन और अन्य संपत्तियां खरीदे जाने की बात भी सामने आई है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल उर्फ अंशू तिवारी निवासी लवेदी क्षेत्र, इटावा, रॉकी राणावत निवासी बसरेहर, इटावा, अंकित मिश्रा उर्फ राहुल निवासी इकदिल, इटावा तथा मोहित उर्फ रोहित यादव निवासी अछल्दा, औरैया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।

मामले में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, सार्वजनिक जुआ अधिनियम, ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित कानून और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, ओटीपी और पहचान संबंधी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

 

Leave a Comment

और पढ़ें