
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आहृवान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज इटावा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विभिन्न मार्गो से होकर अपना जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य की अगुवाई में सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय से नुमाइश मैदान तक पैदल मार्च निकाला गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘अंशुल’ और सपा सांसद जितेंद्र दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों से गुजरते हुए नारेबाजी वोट चोर गद्दी छोड़ ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद के नारे बाजी की और चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव ‘अंशुल’ ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।
प्रदर्शन को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे और प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064