इटावा में सिक्योरिटी गार्ड पिता की हत्याकांड का खुलासा नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस और सपा पर हमला, बोले- जनता देगी जवाब इटावा में यूजीसी काले कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे इटावा में ब्रजभूषण शरण सिंह का बुलडोजर से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत बोले- 2027 का चुनाव होगा रोमांचक इटावा में PET परीक्षा को लेकर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक परीक्षार्थी यहां दे रहे हैं परीक्षा इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रेषित कर चुनाव सुधार और वोट के अधिकार की उठाई मांग

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 18 वर्षीय अंजली ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

जनपद इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के डेराबंजारा गांव में ब्लैकमेलिंग और कथित तौर पर लगातार परेशान किए जाने से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया मृतका की पहचान अंजली के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक अंजली पिछले कुछ समय से पड़ोस के एक युवक की कथित प्रताड़ना से परेशान थी। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया मृतका की मां यशोदा ने पड़ोसी युवक पर बेटी को परेशान और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

उनका दावा है कि उपचार के दौरान भी अंजली ने कथित तौर पर उसी युवक का नाम बताया था। परिजनों ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है पुलिस के मुताबिक, मामले में प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064

Leave a Comment

और पढ़ें