
जनपद इटावा के बिठौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 18 वर्षीय प्रियांशु उर्फ बिक्की की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक दीपक का ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रियांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया गया कि हादसे में प्रियांशु और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियांशु की हालत गंभीर होने के चलते उसका उपचार जारी था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल दीपक का ग्वालियर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
बिठौली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 18 वर्षीय प्रियांशु की उपचार के दौरान मौत हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच जारी है।
रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064