इटावा पुराना बस स्टैंड रोड के पास आज एक गौ माता के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के मीडिया प्रभारी सुमित प्रताप सिंह एवं एडवोकेट जतिन यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल गौ माता की स्थिति देखी और उसके उपचार के लिए आर्यन गौ सेवक, विश्व हिंदू परिषद को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आर्यन मौके पर पहुंचे और गौ माता का तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने आवश्यक दवाएं एवं इंजेक्शन देकर घायल गौ माता का इलाज किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी उपचार कार्य में सहयोग किया।
गौ माता के उपचार एवं सेवा में श्री नीलकंठ मंदिर के सेवक दीपक श्रीवास्तव, ओम कान्त गुप्ता, मयंक, इशू, हिमांशू तिवारी,भोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने घायल गौ माता की देखभाल और उपचार में सहयोग किया।

रजत यादव पत्रकार
जन नीति 24 इटावा
मो. 7417197064